DINDORI NEWS : आंगनबाड़ी में भोजन बंद मिलने पर समूह को नोटिस,जर्जर भवन तोड़ने के आदेश…..

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के बजाग विकासखंड एसडीएम रामबाबू देवांगन ने ग्राम पंचायत गिरवरपुर का दौरा कर मिडिल स्कूल, प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में बीते दो दिनों से बच्चों को भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत मिली। साथ ही नाश्ते में प्रतिदिन केवल मिक्सर दिए जाने पर उन्होंने नाराज़गी जताई और संबंधित स्व-सहायता समूह को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

विद्यालयों के निरीक्षण में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम पाई गई। इस पर एसडीएम ने उपस्थित‍ि बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर संतोषजनक है, लेकिन जर्जर भवन को तत्काल डिस्मेंटल कर नए भवन हेतु प्रस्ताव भेजा जाए। मिड-डे-मील योजना के संबंध में एसडीएम ने मेनू का पालन होते पाया। वहीं निरीक्षण के दौरान बच्चों को बिस्कुट भी वितरित किए गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *