Big Report Coming Soon : डिंडौरी में तालाब निर्माण कार्यों की होगी पड़ताल, 26 सितम्बर तक अधिकारियों को सौंपनी होगी रिपोर्ट….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में चल रहे नवीन तालाब निर्माण एवं जल गंगा संवर्धन कार्यों का स्थल निरीक्षण 15 सितम्बर से 25 सितम्बर तक किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय ने अधिकारियों को निरीक्षण कर अक्षांश/देशांश व फोटोग्राफ सहित प्रतिवेदन 26 सितम्बर, शुक्रवार तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

इस कार्य के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजेश विश्वकर्मा, सीएमओ नगर पंचायत डिण्डौरी अमित तिवारी, जल संसाधन विभाग के यंत्री एस.के. शर्मा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नितिन जायसवाल, सहकारिता विभाग के उपअंकेक्षक साकेत सिंह उलाड़ी, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक आर.के. उद्दे तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री एम.एस. धुर्वे सहित कुल 74 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये अधिकारी अमरपुर, अलौनी, अंधियारखोह, बहेरा, भाखामाल, भानपुर रैयत, कोको, मनेरी, रामगढ़, झिलमिला, घेवरी और खेरदा ग्राम पंचायतों में तालाब सहित 193 तालाब निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। कलेक्टर कार्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय सीमा में निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *