मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी की जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 20 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
अपर कलेक्टर जेपी यादव द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि डिंडौरी तहसील अंतर्गत बहुउद्देशीय कृषि साख समितियाँ – डिंडौरी, समनापुर, चांदरानी, अमरपुर, सक्का, शाहपुर, पिपरिया, चांदपुर, कोकोमटा और बम्हनी को शामिल किया गया है। वहीं बजाग तहसील में गाड़ासरई, करंजिया, बजाग, परसेल और गोरखपुर केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा शहपुरा तहसील अंतर्गत बरगांव, मेंहदवानी, मानिकपुर और बिछिया को पंजीयन केंद्र के रूप में निर्धारित किया गया है।
अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी पंजीयन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही किसानों की सुविधा और जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर पंजीयन केंद्रों की संख्या में वृद्धि अथवा कमी भी की जा सकेगी।




