CM की Big Gift : प्रदेश के 7,832 टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी, लाखों बालिकाओं को मिली सहायता…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों की कक्षा 12वीं में टॉप करने वाले 7,832 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बालिकाओं के स्वास्थ्य और सुविधा के लिए 20 लाख से अधिक छात्राओं को सेनेटरी पैड हेतु ₹61.12 करोड़ की राशि अंतरित की गई। साथ ही 20 हजार से अधिक बालिकाओं को दैनिक उपयोग की सामग्री और स्टेशनरी खरीदने के लिए ₹7 करोड़ की राशि का भी अंतरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा – “मेरे बच्चों, तुम खूब पढ़ो, खूब लिखो और आगे बढ़ो। तुम्हारे सपनों की राह में हम कोई बाधा नहीं आने देंगे।” सरकार की इस पहल को विद्यार्थियों और अभिभावकों ने सराहा और इसे शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम बताया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *