MP News Update : 16 अफसरों को IAS अवार्ड, नोटिफिकेशन जारी! हाईकोर्ट निर्णय पर टिकी नियुक्तियां…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अवार्ड किया गया है। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (DOPT) ने सोमवार को इन सभी अधिकारियों की पदोन्नति का नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, इस सूची में वर्ष 2023 के 8 और वर्ष 2024 के 8 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। हालांकि आदेश के साथ यह शर्त भी जोड़ी गई है कि यह नियुक्तियां मध्य प्रदेश सरकार बनाम कमल नागर एवं अन्य संबंधित प्रकरणों में जबलपुर हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय पर निर्भर रहेंगी।

वर्ष 2023 के IAS अवार्ड प्राप्त अधिकारी

नारायण प्रसाद, नामदेव, डॉ. कैलाश बुंदेला, नंदा भलावे कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सविता झानिया, सारिका भूरिया, कमल सोलंकी और जितेंद्र सिंह चौहान।

वर्ष 2024 के IAS अवार्ड प्राप्त अधिकारी

संतोष कुमार टिगोर, निशा डामर, राकेश कुशरे, शैली कनाश, रोहन सक्सेना, कविता बतुला, सपना अनुराग जैन और आशीष कुमार पाठक।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *