मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा 8 सितम्बर 2025 को जारी आदेश अनुसार, प्रदेश के कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सरकार ने 30 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना करते हुए उन्हें अस्थाई रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी आदेश के मुताबिक –
रियाज इकबाल (भापुसे-2011) को पुलिस उपायुक्त (जोन-3) नगरीय पुलिस भोपाल से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रेडियो भोपाल बनाया गया है।
विवेक सिंह (2012) रीवा के पुलिस अधीक्षक से पुलिस उपायुक्त (जोन-2) भोपाल होंगे।
शैलेन्द्र सिंह चौहान (2012) सेनानी 13वीं वाहिनी ग्वालियर से एसपी रीवा बनाए गए हैं।
कुमार प्रतीक (2012) सेनानी 23वीं वाहिनी भोपाल से डीसीपी (जोन-2) इंदौर होंगे।
शिव दयाल (2012) को एसपी झाबुआ और रघुवंश कुमार सिंह (2012) को एसपी अलीराजपुर बनाया गया है।
प्रमोद कुमार सिन्हा (2012) को एसपी भोपाल (ग्रामीण) से हटाकर सेनानी 23वीं वाहिनी भोपाल भेजा गया है।
विजय भागवानी (2012) को एआईजी विशेष शाखा भोपाल से एसपी उमरिया की जिम्मेदारी मिली है।
निश्चल झारिया (2012) एसपी बैतूल से सेनानी 5वीं वाहिनी मुरैना बनाए गए हैं।
संतोष कोरी (2012) एसपी रेल इंदौर से एसपी सीधी होंगे।
गुरुकरण सिंह (2014) नर्मदापुरम से हटकर सेनानी 24वीं वाहिनी जावरा, रतलाम बनाए गए हैं।
साईकृष्ण एस. थोटा (2014) पन्ना से एसपी नर्मदापुरम और आशुतोष (2014) सतना से डीसीपी (जोन-1) भोपाल बनाए गए हैं।
धर्मराज मीना (2015) खरगोन से सेनानी 32वीं वाहिनी उज्जैन,
हंसराज सिंह (2016) इंदौर डीसीपी (जोन-3) से एसपी सतना,
निवेदिता नायडू (2016) उमरिया से एसपी पन्ना,
सुनील तिवारी (2016) एआईजी विसबल भोपाल से सेनानी 36वीं वाहिनी बालाघाट,
वीरेन्द्र जैन (2016) श्योपुर से एसपी बैतूल,
संजीव कुमार सिन्हा (2016) एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल से सेनानी 14वीं वाहिनी ग्वालियर,
रामशरण प्रजापति (2016) एआईजी एससीआरबी भोपाल से एसपी भोपाल (ग्रामीण) बनाए गए हैं। इसी तरह कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बता दें कि कुल 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं।





