Sambal 2.0 Scheme : डिंडौरी में संबल 2.0 योजना की अनुग्रह सहायता राशि का होगा वितरण…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मुख्यमंत्री एक क्लिक से करेंगे DBT, लाइव प्रसारण से जुड़ेंगे हितग्राही

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि का वितरण 9 सितंबर को आज होगा। श्रम पदाधिकारी कार्यालय डिंडौरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा अपराह्न 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से एकल क्लिक के माध्यम से राशि डीबीटी के जरिए श्रमिकों के खातों में अंतरित की जाएगी।Sambal 2.0 Scheme : डिंडौरी में संबल 2.0 योजना की अनुग्रह सहायता राशि का होगा वितरण…

इस अवसर पर पूरे प्रदेश में लाइव प्रसारण होगा। जिले के सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के एनआईसी केंद्रों में योजना से पंजीकृत हितग्राही श्रमिकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर कम से कम 20 श्रमिकों की मौजूदगी अनिवार्य होगी।

कार्यक्रम स्थलों पर बैकड्रॉप लगाया जाएगा तथा सांसद, प्रभारी मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों सहित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही, श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने की व्यवस्था की जाएगी। श्रम पदाधिकारी ने सभी नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संदर्भित पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारी सुनिश्चित करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *