Teachers’ Day Special : कन्या शिक्षा परिषद डिंडौरी में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। शिक्षक दिवस के अवसर पर कन्या शिक्षा परिषद डिंडौरी में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डिंडौरी विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम उपस्थित रहे। विधायक ने शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता होते हैं, वे केवल ज्ञान ही नहीं बल्कि संस्कार और जीवन मूल्यों की भी शिक्षा देते हैं।” मरकाम ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा और अनुभव से नई पीढ़ी को और अधिक सक्षम, संस्कारी एवं राष्ट्रप्रेमी बनाने में योगदान दें। कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक ने किया जबकि आभार प्रदर्शन संस्था प्रमुख द्वारा किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *