Dindori Officers Honoured : जिले को संपूर्णता अभियान में चार मेडल, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में डिंडौरी सहित प्रदेश के कई जिलों के अधिकारियों को सम्मानित किया। यह सम्मान नीति आयोग द्वारा जुलाई से सितंबर 2024 तक चलाए गए संपूर्णता अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने पर दिया गया।

डिंडौरी जिले की टीम को कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के मार्गदर्शन में किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए विशेष सराहना मिली।

सम्मानित अधिकारी –

1. सुश्री भारती मेरावी, संयुक्त कलेक्टर डिंडौरी

2. अभिषेक बंसल, खंड स्तरीय अन्वेषण अधिकारी

3. डॉ. विकास जैन, आकांक्षी ब्लॉक फेलो, बजाग

4. हरीश विश्वकर्मा, आकांक्षी ब्लॉक फेलो, करंजिया

5. सर्वेश गुप्ता, आकांक्षी ब्लॉक फेलो, मेहंदवानी

इन सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री का संदेश –

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “यदि अधिकारी और कर्मचारी अच्छा कार्य करेंगे तो सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। हमारा लक्ष्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।” उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में राज्य में 7.30 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र बढ़ाया गया है, जो विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने नीति आयोग की सराहना करते हुए कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली ऐसी योजनाएँ बना रही है, जिनसे हर जिले और हर ब्लॉक तक विकास पहुँच सके।

प्रदेशभर में मिला सम्मान –

संपूर्णता अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आठ जिलों को गोल्ड मेडल, अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से नवाजा गया। डिंडौरी जिले को प्राप्त चार मेडल और प्रशस्ति पत्र ने न केवल जिले का गौरव बढ़ाया है बल्कि प्रशासनिक अमले में नई ऊर्जा का संचार भी किया है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *