Dindori Janmashtami Celebration : जिलेवासियों की खुशहाली की कामना कर मंत्री उइके ने नर्मदा मां को अर्पित की चुनरी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिला में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिले में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके नर्मदा डेम घाट स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर फूल-माला अर्पित की। मंत्री उइके ने भजन मंडली में शामिल होकर भक्तिमय प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मंत्री उइके ने नर्मदा घाट पर माँ नर्मदा की पूजा कर चुनरी अर्पित की और जिलेवासियों के स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

नर्मदा डेम घाट के श्रीराम जानकी मंदिर राठौर धर्मशाला प्रांगण में संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इसमें लोक कलाकारों ने भजन-कीर्तन और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर मंत्री उइके, विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम सहित जनप्रतिनिधियों का स्वागत फूलमाला और श्रीफल भेंट कर किया गया।

मंत्री उइके ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जन्माष्टमी जैसे पावन अवसर पर स्थानीय कलाकारों को मंच देकर संस्कृति और लोककलाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की और उनकी लीलाओं पर प्रकाश डाला।

डिंडौरी नगर के अन्नपूर्णा क्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिसमें आयोजन समिति अध्यक्ष प्रवेश कनौजे, उपाध्यक्ष रमेश राजपाल, सचिव अनुराग बिलैया सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे, नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता सारस, भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी – अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम भारती मेरावी, एसडीओपी सतीश दुबे, थाना प्रभारी दुर्गादास सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *