79th Independence Day : जोगीग्वारा में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी जिले के विकासखंड करंजिया  अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रातः 8 बजे शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर पेशा एक्ट ग्राम सभा अध्यक्ष, उपसरपंच सहित गाँव के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण और नृत्य से पूरे परिसर में देशप्रेम का उत्साह गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान शाला प्रबंधन समिति की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को पेन और कॉपी वितरित कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया।


प्रधानमंत्री पोषण शक्ति आहार योजना के तहत इस विशेष अवसर पर बच्चों को स्वादिष्ट खीर, पुड़ी, हलवा, सब्जी, लड्डू और सेवबूंदी परोसी गई, जिसका सभी ने आनंद लिया। संस्था प्रमुख राम कुमार गर्ग ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, ग्रामवासियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें एकजुट होकर देश की सेवा और समाज के विकास के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बच्चों से देश के आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *