Midnight Attack on Youth : रात में बाइक सवार युवक से लूटपाट! चाकू की नोक पर धमकी, 3 आरोपी गिरफ्तार….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी/अमरपुर | ग्राम बांका टोला रामगढ़ निवासी 23 वर्षीय युवक केशू मरकाम के साथ लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रार्थी ने चौकी अमरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे वह कचनारी से मोटरसाइकिल द्वारा अपने घर लौट रहा था, तभी अमरपुर पेट्रोल पंप के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने एक अन्य मोटरसाइकिल से उसका पीछा कर रामगढ़ तक उसका रास्ता रोका।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे ओवरटेक कर रोका और अवैध रूप से पैसों की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मुख्य आरोपी सुमित यादव ने चाकू दिखाकर डराया-धमकाया। इस मामले में चौकी अमरपुर में अपराध क्रमांक 293/2025 धारा 296, 126(1), 119(1), 115(2), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। गिरफ्तार आरोपी: सुमित यादव पिता मुकेश यादव, निवासी ग्राम अमरपुर, पुष्पेन्द्र कुमार करचाम पिता ठाकुर सिंह, निवासी बिजौरी धनेश कुमार वनवासी पिता गोविंद, निवासी अमरपुर।

तीनों आरोपियों को 07 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी सुमित यादव के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और पुष्पेन्द्र कुमार के पास से घटना के समय उपयोग की गई मोटरसाइकिल (MP-52 MD-7724) जब्त की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सउनि. अतुल हरदहा, सउनि. रामरतन झारिया, प्र.आर. राघवेन्द्र सिंह, प्र.आर. गंगाप्रसाद यादव तथा आर. अजीत कुमार धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास कायम हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *