Education की राह होगी आसान: छात्रों को साइकिल वितरण, निर्माणाधीन भवन के गेट को लेकर पंचायत ने दिए सुझाव…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी| जिले जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनगांव के पोषक ग्राम गोरखपुर में माध्यमिक शाला गोरखपुर के छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर ग्राम की सरपंच, सचिव एवं पंचों की उपस्थिति में विद्यालय में अध्ययनरत ऐसे चार बच्चों को साइकिलें दी गईं, जो दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर स्कूल पहुंचते हैं। यह पहल बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उनके आने-जाने की परेशानी को कम करने हेतु की गई।

कार्यक्रम के उपरांत जनप्रतिनिधियों द्वारा नव-निर्मित विद्यालय भवन में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि भवन की ड्राइंग में चैनल गेट पीछे की ओर प्रस्तावित है, जिसे ग्राम पंचायत द्वारा सुरक्षा और उपयोगिता की दृष्टि से भवन के सामने की ओर लगाने का सुझाव दिया गया।

ग्राम पंचायत ने निर्माण एजेंसी से आग्रह किया कि भवन का ढांचा बच्चों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम प्रवेश को ध्यान में रखकर पुनः परीक्षण किया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *