MP में प्रशासनिक reshuffle: 10 सहायक कलेक्टर बने SDM, नई जिम्मेदारियों के साथ पदस्थ….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल| मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के 10 सहायक कलेक्टरों का तबादला कर दिया गया। इन अधिकारियों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पद पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश एक जारी किया गया है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को आगामी आदेश तक उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है।

स्थानांतरित अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

1. कार्तिकेय जायसवाल (2022) – सहायक कलेक्टर, जिला बालाघाट से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), वारासिवनी, बालाघाट

2. विशाल धाकड़ (2022) – सहायक कलेक्टर, जिला धार से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कुक्षी, धार

3. वसीम अहमद भट (2023) – सहायक कलेक्टर, धार से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पुष्पराजगढ़, अनूपपुर

4. शिवम यादव (2023) – सहायक कलेक्टर, शाजापुर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बागली, देवास

5. नगन सिंह मीना (2023) – सहायक कलेक्टर, उज्जैन से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), श्योपुर, श्योपुर

6. सुश्री काजल सिंह (2023) – सहायक कलेक्टर, छतरपुर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जयसिंहनगर, शहडोल

7. प्रज्वल आर. (2023) – सहायक कलेक्टर, रीवा से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), शाहपुर, बैतूल

8. महिपाल सिंह गुर्जर (2023) – सहायक कलेक्टर, अनूपपुर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मझगवां, सतना

9. शुभम कुमार यादव (2023) – सहायक कलेक्टर, नरसिंहपुर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), परासिया, छिंदवाड़ा

10. सुश्री हरि जायसवाल (2023) – प्रतीक्षारत, अब सहायक कलेक्टर, रीवा के पद पर नियुक्त।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *