अवैध शराब से भरी Bolero पकड़ी गई: 107 लीटर English Whisky & Rum बरामद | 2 आरोपी गिरफ्तार…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के थाना गाडासरई पुलिस को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब से भरी बोलेरो वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन से 107.280 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की बोलेरो (MP36C3101) में अवैध शराब ले जाई जा रही थी, जिसे बेनीबारी-मझियाखार होते हुए बजाग (छत्तीसगढ़) की ओर तस्करी किया जा रहा था। पुलिस ने तत्परता से ग्राम गन्नागुड़ा हार, मझियाखार रोड स्थित ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

वाहन से 10 पेटी जीनियस व्हिस्की और 2 पेटी एमडी रम कुल 107.280 लीटर (अनुमानित बाजार मूल्य ₹81,780) जब्त की गई। साथ ही दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, नगदी राशि तथा ₹8 लाख मूल्य की बोलेरो वाहन भी पुलिस ने जप्त की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश शिवहरे (40), निवासी डबरा (ग्वालियर), हाल निवासी राजेन्द्रग्राम, तथा प्रमोद शिवहरे (43), निवासी शिवपुरी, हाल राजेन्द्रग्राम के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 245/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक गिरवर सिंह उइके, उप निरीक्षक ध्रुव कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक बालमुकुंद चौरसिया, केशव रावत, प्रधान आरक्षक सत्यनारायण पटेल, आरक्षक हरनाम सिंह परते, पंकज, सिद्धु सिंह, आशीष लांजेवार और विनोद राठौर तथा राजा की विशेष भूमिका रही।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *