Politics News : भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, 16 जिला पदाधिकारियों सहित 9 मंडल अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

—भाजपा महिला मोर्चा में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला, जिला कार्यकारिणी के साथ मंडल अध्यक्षों की सूची जारी

 

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला डिंडौरी की वर्ष 2026 की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और सहमति से नियुक्तियों की सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार जिला स्तर पर 16 महिलाओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि जिले के 9 मंडलों में महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

जिला कार्यकारिणी में रुक्मणी मरावी, गीता पट्टा, अनीता अरोरा, सरोज मरावी और नीलू जैन को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रियंका आर्मो एवं मिथिलेश मिश्रा को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मंजरी बिलेया, देववती बालरे, क्रांति धुर्वे और सूरजवती सैयाम को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा रूपाली जैन को कोषाध्यक्ष, शालिनी मरावी को मीडिया प्रभारी, शिवानी शर्मा को कार्यालय मंत्री, काजल गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी तथा रेशमा मरावी को आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। इसमें वर्षा अवधिया को डिंडौरी, ललिता वर्मन को समनापुर, कमलवती मार्को को बम्हनी, जयंती मार्को को गाड़ासरई, तारावती धुर्वे को गोपालपुर, प्रतिमा सारथी को बजाग, सविता उइके को करंजिया, ऋतु झारिया को मेहंदवानी और नेहा मिश्रा को सक्का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जारी नियुक्ति पत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी और जिला संगठन प्रभारी कमल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन का उल्लेख किया गया है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम की सहमति से नियुक्तियों की घोषणा की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *