Dindori News : BJP युवा मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, डिंडौरी में सत्यम मानिकपुरी बने जिला अध्यक्ष…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के 19 जिलों में जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री की नियुक्तियां घोषित, प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने जारी की सूची

डिंडौरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। 29 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, डिंडौरी जिले में सत्यम मानिकपुरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से ये नियुक्तियां की गई हैं। सूची में जबलपुर नगर, भिण्ड, श्योपुर, सागर, निवाड़ी, मैहर, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, इंदौर ग्रामीण, धार नगर, नीमच, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, अनूपपुर और मंदसौर सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।

डिंडौरी में सत्यम मानिकपुरी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब जिले में युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और युवाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। संगठन की ओर से जारी सूची में मंडला जिले के लिए उत्कर्ष यादव और उमरिया जिले के लिए आशुतोष तिवारी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संबंधित संगठनात्मक पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *