Dindori Breaking News: महानवमी पर डिंडौरी में छुट्टी, जानिए किन कार्यालयों पर लागू नहीं होगा आदेश….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। दशहरा (महानवमी) के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को डिंडौरी जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश के तहत यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय द्वारा 9 जनवरी 2026 को आदेश जारी किया गया था।

जारी आदेश के अनुसार, 19 अक्टूबर को जिले के संबंधित शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश प्रभावी रहेगा। हालांकि, यह अवकाश कोषालय और बैंकों पर लागू नहीं होगा। यानी बैंकिंग और कोषालय से संबंधित कार्यों के लिए यह स्थानीय अवकाश मान्य नहीं रहेगा। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों एवं कार्यालय प्रमुखों को जारी आदेश के अनुसार आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *