MP IPS Transfer : मध्यप्रदेश में IPS अधिकारियों की पदस्थापना बदली, प्रकाश चन्द्र परिहार और विदिता धनखड़ के पद बदले…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल करते हुए 6 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार पांढुर्ना जिले के पुलिस अधीक्षक प्रकाश चन्द्र परिहार को वर्तमान पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रीमती विदिता धनखड़, जो वर्तमान में सेनानी, 2री वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर के पद पर पदस्थ थीं, को पुलिस अधीक्षक, जिला पांढुर्ना के पद पर पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी श्रुतकीर्ति सोमवंशी, जो सेनानी, 13वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ सेनानी, 2री वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शासन द्वारा यह पदस्थापन अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक किया गया है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *