Dindori News : प्रधानाध्यापक और अतिथि शिक्षिका के बीच विवाद ने पकड़ा तूल, गाली-गलौज व धमकी के आरोपों से गरमाया मामला..अब जांच की मांग…

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

 

— प्रधानाध्यापक से कथित गाली-गलौज का मामला, ग्रामीणों और SMC ने जांच व कार्रवाई की मांग की

 

डिंडौरी जिले करंजिया विकासखण्ड अंतर्गत सदवाछापर ग्राम के कौंदाटोला स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षिका और विद्यालय के प्रधानाध्यापक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मामले को लेकर 6 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग लिखित शिकायत एवं प्रतिवेदन संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं।

दरअसल शिकायतों में वर्ग-3 की अतिथि शिक्षिका वर्षा झारिया पर प्रधानाध्यापक के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

प्राप्त लिखित शिकायत के अनुसार, 6 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे विद्यालय में विवाद की स्थिति बनी। शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया है कि वर्ग-3 की अतिथि शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक के साथ कथित रूप से गाली-गलौज की और हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कथित घटनाक्रम से विद्यालय का वातावरण प्रभावित हुआ।

 

मामले को लेकर ग्रामवासियों एवं शाला प्रबंधन समिति (SMC) की ओर से भी लिखित शिकायत/प्रतिवेदन दिए जाने की बात सामने आई है। इसमें विद्यालय में उत्पन्न विवाद की जांच कराने और विद्यार्थियों के हित में शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने की मांग की गई है।

 

जांच के बाद ही स्थिति होगी स्पष्ट

 

दस्तावेजों में संबंधित शिक्षिका के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। वहीं, शिकायतों में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसलिए मामले में विभागीय जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की वास्तविक स्थिति क्या थी और आरोप कितने सही हैं। वहीं विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और विवाद का उचित समाधान हो, इसके लिए शिकायतकर्ताओं ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि जनधारा न्यूज में प्रकाशित खबर पत्रों में शिक्षिका पर लगाए गए आरोपों को आरोप के रूप में ही रखा गया है। संबंधित शिक्षिका का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *