भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा एवं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल करते हुए 9 अधिकारियों के संबंध में आदेश जारी किया है। यह आदेश 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। आदेश में कुछ अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है, जबकि कुछ पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेशों में संशोधन किया गया है।
आदेश के मुताबिक अभिषेक सिरसी, आरआर-2024 को सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से नगर पुलिस अधीक्षक बालाघाट पदस्थ किया गया है। वहीं नितिन बघेल, डीडी-17 के 13 सितंबर 2026 के स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें एसडीओपी लहार, भिंड पद पर यथावत रखा गया है।
हेमन्त पाण्डे, डीडी-24 को प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, जिला सीहोर से एसडीओपी गुना पदस्थ किया गया है। दिव्या झारिया, डीडी-24 को प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, जिला भोपाल से एसडीओपी मंदसौर तथा प्रतिमा जैन, डीडी-24 को प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, जिला सागर से उप पुलिस अधीक्षक, जेएनपीए सागर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह प्रवीण त्रिपाठी, उपपु (निरी-26) के एसडीओपी बड़ौनी, दतिया किए गए स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर उन्हें एसडीओपी लहार, भिंड पद पर यथावत रखा गया है। वीरेन्द्र सिंह कुशवाह, उपपु (निरी-26) के पूर्व स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें सहायक सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर पदस्थ किया गया है। गिरीश कुमार जैजूरकर, उपपु (निरी-26) को सहायक पुलिस आयुक्त, अजाक, नगरीय इंदौर से उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मंदसौर भेजा गया है। वहीं रामनिवास यादव, उपपु (निरी-26) को सहायक सेनानी, 05वीं वाहिनी विसबल रतलाम के स्थान पर उप पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू उज्जैन पदस्थ किया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय सहित संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

