जबलपुर, उज्जैन, खंडवा और ग्वालियर समेत कई जिलों में बदले पुलिस अधिकारी; पुलिस मुख्यालय भोपाल में भी नई जिम्मेदारियां
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के कुल 8 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने 30 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया गया है।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के मुताबिक आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से. 2023), जो वर्तमान में एसडीओपी सिहोरा, जिला जबलपुर के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खंडवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह मनस्वी शर्मा (भा.पु.से. 2023), एसडीओपी त्योंथर, जिला रीवा से स्थानांतरित होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला उज्जैन पदस्थ की गई हैं। मनीष भारद्वाज (भा.पु.से. 2023), सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, नगरीय इंदौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर बनाए गए हैं।
विक्रम अहिरवार (भा.पु.से. 2023), नगर पुलिस अधीक्षक नागदा, जिला उज्जैन को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जेपेन्द्र लिंगंजरी (भा.पु.से. 2023), एसडीओपी महिदपुर, जिला उज्जैन से स्थानांतरित होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला ग्वालियर पदस्थ किए गए हैं।
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी घनश्याम मालवीय (रा.पु.से. 1998), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला शाजापुर से स्थानांतरित होकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किए गए हैं। वहीं महेंद्र तारोणकर (रा.पु.से. 2001), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खंडवा से स्थानांतरित होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला शाजापुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके अलावा श्रीमती शालिनी दीक्षित (रा.पु.से. 2002), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल से स्थानांतरित होकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ की गई हैं।
गृह विभाग के आदेश के अनुसार सभी नवीन पदस्थापनाएं अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

