DLED Scholarship News : दो साल से अटकी छात्रवृत्ति, कलेक्टर की पहल से दो दिन में समाधान….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डीएलएड पूर्व छात्रों को मिली बड़ी राहत, कलेक्टर से मुलाकात कर जताया आभार

डिंडौरी । दो वर्षों से छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे डाइट रंहगी के डीएलएड पूर्व छात्रों को आखिरकार राहत मिल गई। जिला प्रशासन की त्वरित पहल के चलते वर्ष 2024-25 और 2025-26 की लंबित छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्या का महज दो दिनों में निराकरण कर दिया गया।

 

छात्रवृत्ति प्रकरण को लेकर छात्र लंबे समय से परेशान थे। मामला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई कराई। प्रशासनिक स्तर पर तेजी से की गई पहल के परिणामस्वरूप छात्रों की लंबित समस्या का समाधान हो सका।

 

समस्या के निराकरण के बाद डीएलएड पूर्व छात्रों ने कलेक्टर सभाकक्ष पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात की और त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। छात्रों ने कहा कि दो वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति समस्या का महज दो दिन में समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

 

छात्रों ने जिला प्रशासन के साथ ही राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के अधिकारियों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से समस्या का समाधान होने से प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। छात्रों के लिए यह राहत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि लंबे समय से छात्रवृत्ति अटके रहने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की त्वरित पहल ने न केवल लंबित प्रकरण का समाधान किया, बल्कि छात्रों को समय पर समस्याओं के निराकरण की उम्मीद भी दी है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *