MP Transfer News: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल !6 अधिकारियों के तबादले, जिला पंचायतों के CEO भी बदले….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बदला गया है। विभाग ने इस संबंध में 5 सितंबर 2026 को आदेश जारी करते हुए सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए हैं।

आदेश के मुताबिक रतलाम प्रसाद भार्गव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा बनाया गया है। वहीं अखिलेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर जिला गुना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार की जिम्मेदारी दी गई है।

 

सुरभि तिवारी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विदिशा पदस्थ किया गया है। विदिशा के वर्तमान CEO ओमप्रकाश सनोडिया को स्थानांतरित कर अपर मेला अधिकारी, सिंहस्थ, उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में शैलेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना का तबादला कर उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया बनाया गया है। वहीं सपना त्रिपाठी, अपर कलेक्टर जिला रीवा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना पदस्थ किया गया है। शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से की गई है और वे आगामी आदेश तक अपने नवीन पद पर कार्य करेंगे।

किसे कहां मिली जिम्मेदारी

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *