Dindori News : बिलगांव जलाशय के दो गेट खोले, 4.89 क्यूमेक पानी होगा डिस्चार्ज….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी। बिलगांव जलाशय मध्यम परियोजना के बिलगड़ा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार अधिक वर्षा होने के कारण बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। सोमवार 17 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे बांध के गेट क्रमांक 5 और 6 को 5-5 सेंटीमीटर खोला गया।

 

दोनों गेट खोले जाने से बांध से करीब 4.89 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज होगा। जलाशय के कैचमेंट क्षेत्र में यदि इसी तरह अधिक वर्षा होती रही और जलस्तर बढ़ता है, तो पानी की सुरक्षित निकासी के लिए बांध के गेट आवश्यकता के अनुसार और अधिक खोले जा सकते हैं। प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा बांध की स्थिति और जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *