Mp News : ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, एक IAS, चार बड़ी जिम्मेदारियां ! सुखबीर सिंह को स्वास्थ्य, गैस राहत और खाद्य सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपते हुए महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक 

जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 1997 बैच के आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आगामी आदेश तक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के प्रमुख सचिव तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

 

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। आदेश पर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के निर्देशानुसार उप सचिव (कार्मिक) सुमनलता माहोर के हस्ताक्षर हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य शासन द्वारा महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों में समन्वय और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आदेश के बाद अब सुखबीर सिंह के पास लोक निर्माण विभाग के साथ स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास तथा खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *