Dindori News : अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर! मुख्य मार्ग खाली कराने संयुक्त टीम गठित, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित बनाने और सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में राजस्व, पुलिस और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर शहर के मुख्य मार्गों के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण के साथ ही रानी अवंती बाई चौक और साकेत नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि कार्रवाई समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाए।

 

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी स्पीड ब्रेकरों पर स्पष्ट कलर पेंटिंग कराने तथा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट स्थलों पर आवश्यक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए। विशेष रूप से वर्षा ऋतु को देखते हुए सड़क सुरक्षा के सभी आवश्यक कार्य जल्द पूरे करने पर जोर दिया गया।

 

बैठक में प्रधानमंत्री राहत योजना की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन सहित सभी डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *