भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के अनुसार आईपीएस मनोहर सिंह मंडलोई (2012 बैच) को पुलिस अधीक्षक, टीकमगढ़ के पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
वहीं आईपीएस सुधीर कुमार अग्रवाल (2016 बैच), जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक श्योपुर के पद पर पदस्थ थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ बनाया गया है।
इसके अलावा आईपीएस मोती उर रहमान (2018 बैच), जो सेनानी, 9वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (SAF), रीवा में पदस्थ थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक श्योपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

