Politics News : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में नई नियुक्तियां, सात जिलाध्यक्षों की घोषणा…पूरी लिस्ट देखें…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सात जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर।

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए सात जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम द्वारा 2 जुलाई 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। नई नियुक्तियों में ग्वालियर नगर से सुरेश मोगिया, ग्वालियर ग्रामीण से संजय आदिवासी, इंदौर नगर से थानसिंह सिसोदिया, इंदौर ग्रामीण से लक्ष्मण सिंगारे, सिवनी से अर्जुन उइके, श्योपुर से मोहर सिंह आदिवासी तथा जबलपुर नगर से श्रीमती संतोषी ठाकुर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *