Education News : एमपी स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षा नियंत्रक सहित दो वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के परीक्षा नियंत्रक बलवंत वर्मा को अब लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल में अपर संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

वहीं लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल में संयुक्त संचालक के पद पर कार्यरत दीपक कुमार पाण्डेय को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल का नया परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। शासन द्वारा यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह प्रशासनिक बदलाव शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा मंडल की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदेश की प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा मंत्री कार्यालय, लोक शिक्षण आयुक्त, राज्य शिक्षा केंद्र, माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी भेजी गई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *