Dindori News : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नहीं मिला समयमान वेतनमान, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा डिंडौरी ने नियमित पात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ नहीं दिए जाने पर जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।

 

संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत नियमित पात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब तक समयमान वेतनमान का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संयुक्त जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक में विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए जाने के बावजूद जनजाति कार्य विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

 

संघ का कहना है कि अन्य संवर्ग के कर्मचारियों को समय पर समयमान वेतनमान का लाभ दिया जा चुका है, लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जो पक्षपातपूर्ण रवैये को दर्शाता है। प्रकाश सिंह चंदेल ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व में कई बार अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग प्रमुखों की होगी।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *