Dindori Breaking: निगवानी खरीदी केंद्र पर कलेक्टर की सख्ती! तौल-भंडारण की जांच, खराब चावल लौटाने के आदेश….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

किसानों की सुविधाओं पर कलेक्टर का फोकस, खरीदी केंद्र और वेयरहाउस की जांच

 

डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले के निगवानी स्थित गेहूं उपार्जन खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर खरीदी प्रक्रिया, तौल व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

 

 

कलेक्टर ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं, तौल, भंडारण एवं किसानों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा करते हुए केंद्र प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संचालित की जाए। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जाए, ताकि किसानों को समय पर और बिना परेशानी के लाभ मिल सके।

 

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निगवानी वेयरहाउस में रखे चावल के लॉट की गुणवत्ता भी जांची, जिसमें गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। इस पर वेयरहाउस प्रभारी ने बताया कि चावल खनुजा राइस मिल एवं मां नर्मदा राइस मिल से प्राप्त हुआ है। कलेक्टर ने तत्काल गुणवत्ताहीन चावल को वापस करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, डिप्टी कलेक्टर वैद्यनाथ वासनिक, एसडीएम रामबाबू देवागन, तहसीलदार शांशक शिंदे, खाद्य अधिकारी कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *