डिंडौरी। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से सिंगल क्लिक के माध्यम से अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया। इस दौरान डिंडौरी जिले के कुल 315 हितग्राहियों को 6 करोड़ 66 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
योजना के तहत विभिन्न जनपद पंचायतों में हितग्राहियों को राशि वितरित की गई। जनपद पंचायत बजाग के 55 हितग्राहियों को 1 करोड़ 22 लाख रुपए, डिंडौरी के 33 हितग्राहियों को 70 लाख रुपए, करंजिया के 79 हितग्राहियों को 1 करोड़ 62 लाख रुपए तथा समनापुर के 49 हितग्राहियों को 1 करोड़ 10 लाख रुपए की सहायता दी गई। इसी प्रकार अमरपुर के 51 हितग्राहियों को 1 करोड़ 6 लाख रुपए प्रदान किए गए।
वहीं मेहंदवानी के 23 हितग्राहियों को 46 लाख रुपए, शहपुरा के 15 हितग्राहियों को 30 लाख रुपए, नगर परिषद डिंडौरी के 3 हितग्राहियों को 6 लाख रुपए और नगर परिषद शहपुरा के 7 हितग्राहियों को 14 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि वितरित की गई।
मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के माध्यम से असंगठित श्रमिकों और पात्र परिवारों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। समय पर आर्थिक सहायता मिलने से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है और उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर प्रांयशी जैन, श्रम निरीक्षक निराज तेकाम, जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




