Dindori News : पेंशनरों के लिए खुशखबरी ! 33 लाख हितग्राहियों को बड़ी सौगात, डिंडौरी के हजारों पेंशनरों को मिला लाभ….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा बुधवार 29 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में भोपाल स्थित कार्यक्रम स्थल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का वितरण किया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्च एवं अप्रैल 2026 माह की पेंशन राशि एक साथ हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई। प्रदेशभर के 33 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगभग 200.71 करोड़ रुपये की राशि सीधे खातों में भेजी गई।

 

इसी क्रम में डिंडौरी जिले के 21,646 पेंशनरों एवं दिव्यांगजनों के खातों में कुल 1,29,87,600 रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जमा की गई, जिससे हितग्राहियों को बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम के दौरान आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक न्याय अधिकारी श्याम सिंगौर सहित पेंशनर्स, दिव्यांगजन और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *