— प्रशासनिक सर्जरी: मेला प्राधिकरण और मत्स्य बोर्ड में नई टीम तैनात
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने दो महत्वपूर्ण विभागों में नई नियुक्तियां करते हुए प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण और मत्स्य कल्याण बोर्ड में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा जारी आदेश में ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में अशोक जादौन को अध्यक्ष एवं उदयवीर सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण अधिनियम 1996 के प्रावधानों के तहत की गई है।
वहीं, मत्स्य कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत मध्यप्रदेश मत्स्य कल्याण बोर्ड में श्री महेश केवट को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। वे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।
दोनों आदेश 24 अप्रैल 2026 को भोपाल से जारी किए गए हैं। शासन ने संबंधित अधिकारियों को नियुक्ति के बाद आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। इन नियुक्तियों से संबंधित विभागों के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। देखें आदेश….


