डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडौरी में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए जिला मीडिया सहप्रभारियों की घोषणा की गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश और वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति के बाद मनोज कुमार यादव एवं पूरनलाल बर्मन (अजय) को जिला मीडिया सहप्रभारी नियुक्त किया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, मनोज कुमार यादव निवासी ग्राम पड़रिया खुर्द, शहपुरा तथा पूरनलाल बर्मन (अजय) निवासी वार्ड क्रमांक 09, नर्मदागंज, डिंडौरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार, प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उपाध्याय अग्रवाल तथा जिला संगठन प्रभारी कमल प्रताप सिंह की सहमति और मार्गदर्शन के बाद की गई है।
जिला मीडिया प्रभारी राज साहू ने भी नवनियुक्त सहप्रभारियों को संगठनात्मक दायित्व मिलने की जानकारी दी। नियुक्ति के साथ ही दोनों पदाधिकारियों से पार्टी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और संगठन से जुड़ी जानकारियों के मीडिया तक प्रभावी संप्रेषण में सहयोग की अपेक्षा रहेगी।

