मध्यप्रदेश के मंडला में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला मंडला की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठनात्मक नियुक्ति संबंधी आदेश 24 जुलाई 2026 को जारी किए गए। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा की अनुशंसा पर जारी की गई हैं।
— जारी पत्र के मुताबिक
जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनीत कुमार चौरसिया द्वारा जारी आदेश में कुल 22 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी, नीति एवं शोध प्रभारी, मीडिया प्रभारी तथा ‘मन की बात’ प्रभारी सहित विभिन्न पद शामिल हैं।
नई कार्यकारिणी में प्रमुख रूप से लखन बंजारा, योगेश यादव, महेंद्र सानी, संदीप सिंगारे, मुकेश यादव, डॉ. राहुल यादव, महेश यादव, अमित चौकसे, सुधीर नामदेव, मनीष कुमार बंजारा, अरुण राय, अजय साहू, दुर्गेश कुशवाहा, गोविंद भांवर, विनोद चौरसिया, कुंजन जंघेला, मनोज ठाकुर, नयन चौरसिया, अमित नंदा, सुनील साहू, राजेश राठौर और सुधीर बेदेवार को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला अध्यक्ष सुनीत कुमार चौरसिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

