Dindori RTO Meeting : बस ऑपरेटरों को RTO में चेतावनी—कागजात वैध रखें, छात्र किराया 10 रुपए…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार आज RTO कार्यालय में जिला परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में सभी बस ऑपरेटरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि सभी बसों में फिटनेस, परमिट, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेज हमेशा वैध एवं अद्यतित रखें। साथ ही किराया सूची और दस्तावेजों की वैधता की जानकारी बसों में चस्पा करने के निर्देश दिए गए।

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठक में किराया 10 रुपए तय करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सभी बस ऑपरेटरों को ओवर स्पीडिंग और ओवरलोडिंग से बचने और यातायात नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारी ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बस ऑपरेटरों ने सुरक्षा और नियमों के पालन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *