Dindori News : सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को बांटे पहाड़े और पेन, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में संचालित जनजीवन कल्याण समिति बिछिया द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सरहरी माल में बच्चों को पहाड़े एवं पेन वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी पढ़ाई में सहयोग देने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पढ़ाई का महत्व समझाया गया। साथ ही उन्हें नियमित रूप से अध्ययन करने, शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनमें शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक गणेश राजपूत, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष अजय ठाकुर, आशा कार्यकर्ता रामबाई ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी नामदेव एवं कमली सहित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक विकास को प्रोत्साहित करना और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करना रहा। इस तरह की पहल से बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सकारात्मक वातावरण तैयार करने में मदद मिलती है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *