Dindori News : वनग्रामों में ‘आदि कर्म योगी’ प्रशिक्षण, ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी: कलेक्टर कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग जिला डिंडौरी के निर्देशानुसार वनग्राम जोगीग्वारा में दुर्गा पंडाल परिसर में ग्रामीणों को ‘आदि कर्म योगी’ कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

ग्रामीणों को बताया गया कि अब गाँव के विकास कार्यों के लिए योजनाएँ आदि कर्म योगी समूह द्वारा बनाई जाएँगी, जिन्हें सचिव के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार योजनाओं का निर्माण अब गाँव की चौपाल में होगा और इसके लिए शासन से राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर जनजातीय कार्य विभाग करंजिया के जन शिक्षक सुनील नामदेव, प्रधान पाठक जोगीग्वारा रामकुमार गर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसी क्रम में आज ही वनग्राम बावली में भी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यहाँ भी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग के जन शिक्षक सुनील नामदेव, प्रधान पाठक रामकुमार गर्ग, बावली प्रधान पाठक तथा बीएलओ भारती मरावी के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *