Dindori News : सिंगल क्लिक से डिंडौरी के 351 हितग्राहियों को 7.46 करोड़ की सौगात, संबल 2.0 से श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत…..

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास ‘समत्व’ से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया। इस दौरान डिंडौरी जिले के 351 हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 7 करोड़ 46 लाख रुपये की सहायता राशि अंतरित की गई।

 

योजना के तहत जनपद पंचायत बजाग के 55 हितग्राहियों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये, डिंडौरी के 66 हितग्राहियों को 1 करोड़ 40 लाख रुपये, करंजिया के 35 हितग्राहियों को 78 लाख रुपये, समनापुर के 44 हितग्राहियों को 90 लाख रुपये तथा अमरपुर के 13 हितग्राहियों को 26 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता प्रदान की गई।

 

इसी प्रकार मेहंदवानी जनपद पंचायत के 17 हितग्राहियों को 36 लाख रुपये, शहपुरा जनपद पंचायत के 112 हितग्राहियों को 2 करोड़ 36 लाख रुपये, नगर परिषद डिंडौरी के 7 हितग्राहियों को 16 लाख रुपये तथा नगर परिषद शहपुरा के 2 हितग्राहियों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला एनआईसी कक्ष में देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा संबल 2.0 योजना के हितग्राही उपस्थित रहे। संबल 2.0 योजना के माध्यम से पात्र श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शासन द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *