Dindori News : शारदीय नवरात्र महोत्सव ! भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले के विकासखंड शहपुरा अंतर्गत शिवशक्ति चौक करौंदी में चल रहे श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के अंतर्गत शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कथा वाचनकर्ता पंडित शुकदेव द्विवेदी शास्त्री जी (धनुआसागर वाले) ने भक्तों को देवी जन्मोत्सव प्रसंग का महत्व बताया और मां दुर्गा की महिमा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया।

देवी जन्मोत्सव के अवसर पर करौंदी और आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। आयोजन स्थल पर मां दुर्गा की भव्य झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मां भगवती की अलौकिक झलक देखकर भक्तों ने जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। महिलाएं और बच्चे झांकी के साथ नृत्य करते नजर आए।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, भजन-कीर्तन और सुविधाजनक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा। महिलाओं और बच्चों ने भक्ति भाव से माता की झांकी और भजन कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

सामूहिक आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएं कीं। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण छाया रहा और नवरात्रि की पावन ऊर्जा हर ओर महसूस की गई। करौंदी में चल रहा यह नवरात्र महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम बनकर ग्रामीण अंचल के लोगों को धर्म और संस्कृति से जोड़ रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *