Dindori Breking News : कलेक्टर का सख्त एक्शन! 3 वेयरहाउसों में खामियां मिलीं, 5 मिलर्स और 1 अधिकारी को कारण-बताओ नोटिस जारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने बुधवार को जिले के तीन प्रमुख वेयरहाउसों—जैन बेयर हाउस जोगी टिकरिया, म.प्र. वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन केप शाखा डिंडौरी (धमनगांव) तथा मे. जगदंबा वेयरहाउस आमाचूहा (धमनगांव)—का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउसों में निर्धारित समय सीमा में अनाज उठाव न होने पर गंभीर नाराजगी जताई।

कलेक्टर ने देरी के लिए जिम्मेदार मिलर्स—खनूजा राइस मिल, मां नर्मदा राइस मिल, वाहेगुरु राइस मिल, भारत राइस मिल व बजरंग राइस मिल—को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही अनाज उठाव समय पर सुनिश्चित न कराने पर नागरिक आपूर्ति निगम के वरिष्ठ सहायक अधिकारी  ए.के. मौर्य को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वेयरहाउसों में खाद्यान्न भंडारण की स्थिति, साफ-सफाई, फ्यूमिगेशन प्रक्रिया, स्टॉक रजिस्टर, सीसीटीवी सिस्टम तथा अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने सभी वेयरहाउस प्रबंधकों को साफ निर्देश दिए कि भंडारण गुणवत्ता, सुरक्षा और रिकॉर्ड अद्यतन रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर भदौरिया ने कहा कि खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि व्यवस्थाओं में समय पर सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *