भोपाल । मध्य प्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए केशव भदौरिया को “म.प्र. महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड” का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी।
जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल के नाम से यह नियुक्ति की गई है। आदेश मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल से जारी हुआ है, जिस पर विभाग के सचिव द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर किए गए हैं।
सरकार के इस फैसले को सामाजिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बोर्ड के माध्यम से समाज के कल्याण और विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। आदेश की प्रति प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

