भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों की पहली पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद इन अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में सहायक कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के अनुसार, सुश्री आयुषी बंसल को झाबुआ, सुश्री आयुषी शर्मा को धार, माधव अग्रवाल को बड़वानी, सुश्री सौम्या मिश्रा को सिंगरौली, श्लोक वाईकर को कटनी, सुश्री शिल्पा चौहान को खंडवा, क्षितेन्द्र पुष्पराज नानासाहेब को बैतूल तथा शैलेन्द्र चौधरी को मंडला जिले में पदस्थ किया गया है।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि सभी अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके हैं। इसके बाद इन्हें राज्य में फील्ड ट्रेनिंग के लिए तैनात किया गया है।
निर्देशानुसार, संबंधित अधिकारी 17 अप्रैल 2026 से कार्यमुक्त माने जाएंगे और कार्यभार ग्रहण अवधि का उपयोग करते हुए अपने-अपने जिलों में पदभार संभालेंगे। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि नव-नियुक्त युवा अधिकारी जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को मजबूत करें और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। देखें आदेश…

