10th Topper Dindori : आदर्श चौहान ने 10वीं में लहराया परचम, 466 अंक के साथ प्रथम श्रेणी में सफलता…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा घोषित हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा परिणाम में जिले के छात्र आदर्श चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 466 अंक अर्जित कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। उनके उत्कृष्ट परिणाम से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बता दें कि आदर्श चौहान, हायर सेकंडरी स्कूल सिमरिया अध्ययन कर रहे हैं। पिता ताहर सिंह एवं माता सुघरवती के सुपुत्र हैं। उन्होंने सभी विषयों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आदर्श ने हिंदी में 81, अंग्रेजी में 87, हेल्थ केयर में 90, गणित में 98, विज्ञान में 95 और सामाजिक विज्ञान में 96 अंक प्राप्त किए। विशेष रूप से गणित एवं सामाजिक विज्ञान में उनके उत्कृष्ट अंक उल्लेखनीय रहे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने नियमित अध्ययन एवं अनुशासित दिनचर्या के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *