डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव चलो अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न मंडलों के शक्ति केंद्रों में ग्रामीणों से लगातार संवाद किया जा रहा है। यह अभियान प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर और भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।
अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संपर्क स्थापित कर रहे हैं। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाएं किसान, युवा, महिला और गरीब सहित समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचा रही हैं। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। भाजपा का यह अभियान “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास है। कार्यकर्ताओं से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
इसी क्रम में ग्राम सिमरिया में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला महामंत्री लक्ष्मण ठाकुर, जनपद सदस्य रजनी मंदे, मंडल महामंत्री तरुण ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। रैपुरा शक्ति केंद्र में भी लगी चौपाल रैपुरा शक्ति केंद्र में भी भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे गांव चलो अभियान के तहत चौपाल लगाई गई। यहां ग्रामीणों को जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई और समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित प्रयास किए गए।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुधीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छावड़ा, मंडल मंत्री यशवंत तोमर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र परमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
