Politics News : डिंडौरी में सियासी विस्फोट ! कांग्रेस-गोंडवाना को झटका, 125 ग्रामीणों ने जॉइन की भाजपा…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। जिले में भारतीय जनता पार्टी के ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ के तहत संगठन को मजबूती मिलती नजर आ रही है। ग्राम पंचायत केवलारी के पोषक गांव मुकदरा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 

 

बताया गया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं और भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर कुल 125 ग्रामीणों ने पार्टी जॉइन की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने किया।
इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला महामंत्री सुधीरदत्त तिवारी, जिला उपाध्यक्ष महेश धुमकेती सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रामीणों ने कहा कि वे भाजपा की विचारधारा और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं तथा आगे भी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ता क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस सदस्यता अभियान को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि इससे कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को स्थानीय स्तर पर झटका माना जा रहा है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *