Dindori News : रेत का अवैध परिवहन और यातायात बाधित करने पर तीन वाहन जब्त, प्रशासन ने दी चेतावनी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

 

यातायात बाधित करने और अवैध रेत ढुलाई पर मेहंदवानी में प्रशासन ने दिखाई सख्ती

 

 

डिंडौरी। जिले के शहपुरा अनुविभाग अंतर्गत मेहंदवानी दौरे के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ऐश्वर्य वर्मा ने अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि एक ट्रॉली अवैध रेत से भरी हुई थी और उसे बिना वैध अनुमति के परिवहन किया जा रहा था। तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रॉली को जब्त कर लिया गया।

 

 

साथ ही मेहंदवानी मुख्यालय में दो वाहन – एक बस और एक तूफान वाहन – द्वारा यातायात बाधित किए जाने की स्थिति भी सामने आई। प्रशासन ने तुरंत इन वाहनों पर कार्रवाई की और उन्हें भी सुरक्षा के लिए थाना में खड़ा कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज परिवहन और यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त न हों और यातायात नियमों का पालन करें।

 

 

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  ऐश्वर्य वर्मा ने कहा हमारे यहां किसी भी तरह की अवैध खनिज गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए लगातार निगरानी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के तहत तीनों वाहन थाना में खड़े कर दिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में ऐसे मामलों में जुर्माना, जब्ती और आवश्यकतानुसार वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *