Mahavir Jayanti 2026 : डिंडौरी में महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश बदला गया, अब 30 मार्च को रहेगा छुट्टी…..

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी । जिला प्रशासन ने महावीर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की तारीख में संशोधन किया है। कलेक्टर डिण्डौरी द्वारा जारी आदेश क्रमांक एस.सी./2026/107 के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2026 में महावीर जयंती हेतु घोषित 31 मार्च 2026 (मंगलवार) का सार्वजनिक अवकाश अब बदलकर 30 मार्च 2026 (सोमवार) कर दिया गया है।

— जारी आदेश के मुताबिक 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधन केवल सामान्य शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं पर लागू होगा। कोषालय एवं उपकोषालय में अवकाश लागू नहीं होगा और 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय पूर्ववत खुलेंगे।

 

कलेक्टर ने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा और समस्त विभागों, कार्यालयों और जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

प्रतिलिपि आवश्यक अधिकारियों जैसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, रजिस्ट्रार जनरल, प्रमुख सचिवालय, राजस्व आयुक्त, महालेखाकार और समस्त कलेक्टरों को भेजी गई है। इस संशोधन के साथ ही जिले के नागरिकों को 30 मार्च को छुट्टी का लाभ मिलेगा और कार्यालयों की सुचारू कार्यप्रणाली 31 मार्च को जारी रहेगी। देखें आदेश..

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *